महंगे प्रोडक्ट्स नहीं किचन में पड़ी चीजें आएंगी काम

जी हां, आप स्किन का ख्याल रखने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जगह एक बहुत ही आसान और असरदार नुस्खे का पालन कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट की कोई जरूरत नहीं होगी, जिसका आपको नाम लेना भी नहीं आता हो। आपको इस नुस्खे में किचन में पड़ी चीजों का इस्तेमाल करना है। बता दें कि इस बेहतरीन नुस्खे के बारे में जानकारी इंस्टग्राम की चर्चित कंटेंट क्रिएटर रुचिता घाग ने एक वीडियो पोस्ट कर दी है।
पेट से होकर जाता है निखरी त्वचा का रास्ता?
आपने दिल तक पहुंचने के रस्ते को पेट से जाते हुए कई बार देखा और सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि निखरी त्वचा का रास्ता भी पेट से होकर जाता है? अगर नहीं, तो रुचिता ने अपनी वीडियो के जरिए हम सभी को ये जानकारी बहुत अच्छी तरह दे दी है। यही कारण है कि उन्होंने अपनी वीडियो का टाइटल ही क्लिन गट = क्लियर स्किन रखा है।
इसका मतलब है कि अगर आपका पेट साफ और हेल्दी है, तो आपकी त्वचा भी साफ और हेल्दी रहेगी। ऐसे में रुचिता ने एक ड्रिंक की रेसिपी शेयर की है, जिसे पीकर आपका पेट और स्किन दोनों ही साफ हो जाएंगे। आइए इस ड्रिंक के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
ड्रिंक बनाने में इस्तेमाल हुई सामग्री
इस नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक को पीने से मुंहासे कम होते हैं, सूजन में कमी आती है और आपकी स्किन अंदर से बाहर तक चमक जाती है। आइए अब सामग्री जान लेते हैं:
- 1 चम्मच सौंफ
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच अजवाइन
- 2 गिलास पानी
- चुटकी भर काला नमक
(नोट: आप अपने हिसाब से सामग्री को कम या ज्यादा कर सकते हैं)
ड्रिंक बनाने की विधि
इस डिटॉक्स ड्रिंक को आपको रोजाना रात के समय पीना है। इससे पेट और स्किन दोनों को फायदे होंगे:
- इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको सभी बीजों को 2 गिलास पानी में मिला लेना है।
- अब इन सभी को उबाल लें और 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- आखिरी स्टेप में आपको इस पानी को छानकर, काला नमक मिला लेना है और रात में गर्म या गुनगुना करके पिएं।
स्किन पर निखार लाने के उपाय
ड्रिंक पीने से होने वाले फायदे
- मुंहासे और फुंसियों को साफ करने में मदद मिलेगी
- शरीर डिटॉक्स होगा
- सूजन कम होगी
- स्किन पर नेचुरल चमक आएगी
- स्वस्थ त्वचा के लिए पाचन में सुधार जरूरी है।
(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)
You may also like
Sharp Aquos R10: क्या यह 2025 का सबसे स्मार्ट स्मार्टफोन है? रिव्यू पढ़ें
देश की भावना को दर्शाता है सोनिया गांधी का लेख : मनोज झा
भाजपा नेता विनय अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, समर्थकों संग धरने पर बैठे
OPPO Reno 14 Pro 5G: इतनी धांसू डिजाइन और फीचर्स की हर कोई रह जाएगा हैरान!
क्या ट्रेन छूटने के बाद बर्बाद हो जाता है टिकट ? रेलवे के नियमों से जाने ट्रेवल का सबसे बड़ा हैक