मैनचेस्टर: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में चौथे टेस्ट मैच का रोमांच शुरू हो चुका है। मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में तीन बदलाव के साथ मैदान पर उतरी। बदलाव के तौर पर साई सुदर्शन और शार्दुल ठाकुर की वापसी हुई है, जबकि तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को डेब्यू का मौका मिला है। कंबोज के डेब्यू के साथ ही अभिमन्यु ईश्वरन को लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है।
अभिमन्यु ईश्वरन लंबे समय से टीम इंडिया में डेब्यू के लिए इंतजार रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे अभिमन्यु को साल 2022 में पहली बार टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया था। इसके बाद उन्हें कई बार टीम में जोड़ा गया, लेकिन खेलने का मौका अब तक नहीं मिल पाया है। हैरानी की बात तो ये है कि साल 2022 से अब तक कुल 15 ऐसे खिलाड़ी हैं जो अभिमन्यु से पीछे आए और उनका टेस्ट डेब्यू हो गया है। यही कारण है कि अब अभिमन्यु के डेब्यू को लेकर सवाल उठने रहे हैं।
कैसा रहा है मैच के पहले दिन का खेल
वहीं मैनचेस्टर टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल की बात करें तो टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए थे। बल्लेबाजी में टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने ठोस शुरुआत की थी। यशस्वी 58 रन बनाकर आउट हुए जबकि केएल राहुल ने 43 रनों का योगदान दिया। वहीं तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे साई सुदर्शन ने 61 रनों की पारी खेली।
इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हुए। वहीं ऋषभ पंत 37 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी वह चोटिल हो गए। ऐसे में उन्हें रिटायर हर्ट होकर वापस जाना पड़ा, जबकि दिन के खेल की समाप्ति होने तक रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर 19-19 रन बनाकर खेल रहे थे।

You may also like
परमाणु मुद्दे पर बातचीत को लेकर Iran ने अब अमेरिका के सामने रख दी हैं ये शर्तें
इजरायल ने गाजा युद्धविराम वार्ता के लिए अपनी टीम को दोहा से वापस बुलाया
सावरकर पर टिप्पणी मामला : राहुल गांधी के बयान पर यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा
Petrol Diesel Price: जाने आज राजस्थान में आपको पेट्रोल और डीजल मिलेगा किस भाव में, बड़े शहरों के रेट भी आ गए सामने
डॉक्टर ˏ भी कम ही बताते हैं पर हर महिला को जाननी चाहिए योनि की यह खास सच्चाई..