श्रीनगर: पहलगाम हमले के बाद भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को धवस्त करने पर सीमा पर गोलीबारी सामने आई है। भारतीय सेना के अनुसार बीती रात पाकिस्तान आर्मी ने एलओसी पार और इंटरनेशनल बॉर्डर पार से आर्टिलरी फायर किया। जिसमें भारत के तीन सिविलियंस की मौत हुई है। भारतीय सेना के अनुसार पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के इस हमले में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पाकिस्तान ने तंगधार गांव को अपना निशाना बनाया है। सेना दे रही है कड़ा जवाब पहलगाम हमले क बाद से भारत और पाकिस्तान की सीमा पर तनाव है। इसके बाद से लगातार पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की जा रही थी। पाकिस्तान बीते 12 दिनों से LOC पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया है। जिसका भारत ने उसे हर बार मुंहतोड़ जवाब भी दिया। अब उसने भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाकर यह कदम उठाया। जिसका भारतीय सेना जवाब दे दही है। पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने बैसरन वैली में 25 टूरिस्ट की जान ली थी।
You may also like
गर्मियों के लिए बेस्ट हैं ये 3 हेयर स्टाइल, लोग पूछने के लिए हो जाएंगे मजबूर...
गधी का दूध सबसे महंगा क्यों होता है, 99% लोग नहीं जानते सही कारण. जानें यहाँ ˠ
'ऑपरेशन सिंदूर' भारत की सैन्य ताकत और नेतृत्व का प्रतीक: बृजभूषण शरण सिंह
MP Board Exams 05: इस फॉर्मूले से करें बोर्ड परीक्षा की तैयारी, हर विषय में मिलेंगे 100% अंक ˠ
साइकिल पर सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा, सादगी को देख लोग कर रहे हैं नमन ˠ