मुंगेर: बिहार मेंअगवा 'हम' पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार का शव मिला है। मुंगेर जिले के सीता चरण दियारा में उन्हें दफनाया गया था। 24 मई की रात सरपंच पति डब्ल्यू यादव ने साथियों के साथ फायरिंग करते हुए राकेश को उनके घर से अपहरण किया था। राकेश कुमार को साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव से अगवा किया गया था। पुलिस के अनुसार, डब्ल्यू यादव और उसके साथी फायरिंग करते हुए आए और राकेश को उठा ले गए।
बेगूसराय से अगवा हम नेता का शव मुंगेर में मिलागंगा किनारे मिला शव बुरी तरह से सड़ गया था। लेकिन, परिजनों ने उसकी पहचान कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि 24 मई की रात सरपंच पति कुख्यात बदमाश डब्ल्यू यादव अपने साथियों के साथ फायरिंग करते हुए अगवा किया था। डब्ल्यू यादव और उसके साथियों ने ही राकेश का अपहरण किया था। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
सरपंच पति डब्ल्यू यादव पर आरोपबेगूसराय से हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के नेता राकेश कुमार, जिनका 24 मई को अपहरण हुआ था, उनकी हत्या कर दी गई। उनका शव मुंगेर में बालू खोदकर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। दोनों जिलों की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। राकेश कुमार साहेबपुर कमाल के रहने वाले थे और उनके पिता ने गांव के ही दबंग सरपंच पति डब्ल्यू यादव के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गंगा किनारे बालू के नीचे दबा हुआ शव बरामद हुआ।
सबसे पहले जानवर चराने वालों ने दी जानकारीपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को मुंगेर मुफस्सिल थाना पुलिस को सीताचरण मंदिर के आसपास के पशुपालकों ने गंगा नदी के किनारे एक लाश होने की जानकारी दी। मुफस्सिल थाना पुलिस ने साहेबपुरकमाल थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। शव की तस्वीर परिजनों को देते हुए उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल आने की सूचना दी। पुलिस से मिली सूचना पर परिजन मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचे। शव इतनी क्षत-विक्षत थी कि परिजनों को पहचान में नहीं आ रही थी। शुरुआती दौर में परिजनों का कहना था कि राकेश का शव नहीं है। लेकिन जब पुलिस ने गड्ढे से निकालने के तुरंत बाद की तस्वीर दिखाई। तस्वीर देख परिजनों ने शव की पहचान और पुष्टि की। शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

You may also like
दिशा पाटनी को बैकलेस कपड़ों में जलवा दिखाना पड़ा भारी, स्टाइल देख लोग बोले - भारतीय संस्कृति को बर्बाद कर दिया
'उसने पैंट से निकालकर…' सुरवीन चावला की आपबीती सुन कांप उठेगा दिल!
दांतों में कैंसर कर देगा टूथपेस्ट का केमिकल, घिस-घिस कर रहे लोग, 5 चीज से घर बनेगा देसी दंत मंजन
यूपी के जौनपुर में बस पलटने से चार की मौत
भारत का रक्षा उत्पादन 2047 में छह गुना बढ़कर 8.8 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान : रिपोर्ट