मेष राशि के लिए कल 4 जुलाई का दिन कैसा रहने वाला है
मेष राशि के जातकों के लिए कल का दिन लाभदायक रहने वाला है। कल आपके काम सफल होंगे और आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा। कारोबार में साझेदारी में लिए गए फैसले आपको लाभ दिलाएंगे। अगर नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं या कारोबार का विस्तार करना चाहते हैं तो कल के दिन साझेदारी में काम करें। आपको उम्मीद से बेहतर परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को भी कल कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का सहयोग मिलेगा। आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करेंगे। परिवार में आपके कल खुशियां आएंगी। घर पर किलकारियां गूंज सकती हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में प्रेम बना रहेगा। आपको जीवनसाथी के भाग्य का भी साथ मिलेगा जिससे आपके कार्यों में तेजी आएगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी कल का दिन अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ यादगार पल बिता सकते हैं। बाहर घूमने की भी योजना बना सकते हैं।
मेष राशि के लिए कल शुक्रवार के उपाय : कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी को गुड़हल या गुलाब का फूल चढ़ाएं। इसके साथ ही लक्ष्मी कवच का पाठ करें। आपके संकट दूर होंगे।
कल 4 जुलाई का दिन मिथुन राशि के लिए कैसा होगा
मिथुन राशि के जातकों के लिए कल शुक्रवार का दिन शुभ रहने वाला है। कल आप कार्यक्षेत्र में सोच समझकर निर्णय लेंगे। अपनी बुद्धिमत्ता से लिए गए फैसलों से आप कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ेंगे, जिससे आपकी चर्चा चारों ओर होगी। आप किसी के बहकावे में नहीं आएंगे और क्रिएटिविटी का भी इस्तेमाल करेंगे। कल आपके तरीके आपके प्रतिद्वंद्वियों के समझ नहीं आएंगे। खेल, कला, संगीत, नृत्य आदि के क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए कल का दिन विशेष रूप से सफलता लेकर आ सकता है। पूर्व में किया गया आपका कोई काम या निवेश कल आपको फायदा देकर जाएगा। शेयर बाजार से जुड़े जातकों के लिए भी कल का दिन अनुकूल साबित हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन लगेगा और उन्हें कहीं उम्मीद की किरण दिख सकती है। परिवार में आपके सुख शांति रहेगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ अगर मतभेद थे तो कल के दिन वे सुलझ जाएंगे।
मिथुन राशि के लिए कल शुक्रवार के उपाय : कल शुक्रवार को कमलगट्टे की माला से ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊं महालक्ष्मी नमः मंत्र का जप करें। इसके साथ ही मां लक्ष्मी को सुहाग का सामान चढ़ाएं।
तुला राशि के लिए कल 4 जुलाई का दिन कैसा है
तुला राशि के जातकों के लिए कल शुक्रवार का दिन सुखमय रहने वाला है। कल आप अपने कार्यों को गंभीरता और पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे, इसका आपको फायदा भी मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप अपने लक्ष्यों के प्रति गंभीर रहेंगे। आपकी मेहनत की कार्यक्षेत्र में सराहना होगी। उच्च अधिकारी भी आपका समर्थन करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुडे़ हैं तो कल के दिन आपके मान सम्मान में इजाफा होगा। आपका व्यक्तित्व कल चमकदार होगा। लोग आपकी बातों का आदर करेंगे। आप भी सुख सुविधाओं का भरपूर आनंद कल के दिन ले पाएंगे। कल आप मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होने से जोखिम भी ले पाएंगे। परिवार में आपके मौज मस्ती का माहौल रहेगा। खासकर बच्चों के साथ आपका मन लगेगा, आप उन्हें मनपसंद चीज दिला सकते हैं।
तुला राशि के लिए कल शुक्रवार के उपाय : कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी को केसर वाली खीर को भोग लगाएं। इसके साथ ही घी लगाकर गुड़ के साथ रोटी गाय को खिलाएं। इससे आपके कार्यों में आ रहीं परेशानियां दूर होंगी।
कल 4 जुलाई का दिन धनु राशि के लिए कैसा रहने वाला है

कल शुक्रवार का दिन धनु राशि के जातकों के लिए भरपूर कमाई करने वाला है। कल आपको कारोबार में धन लाभ के नए और अच्छे अवसर मिलेंगे। आप इन्हें भुनाने के लिए पूरे प्रयास करेंगे जिससे आपकी आमदनी में भी इजाफा होगा। कल के दिन आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। आपके सामाजिक दायरे में इजाफा होगा। क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। सोशल मीडिया पर भी आपका इन्फ्लुएंस देखने को मिलेगा। लोग आप पर प्यार लुटाएंगे। दोस्तों के साथ आपका मन लगेगा। उनसे अपने मन की बात कह सकते हैं जिससे आपका मन हल्का होगा। नौकरीपेशा जातकों को कल प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। आप कार्यक्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल करेंगे। परिवार में आपके माहौल अनुकूल रहने वाला है। बड़े भाई बहनों से अगर विवाद चल रहा था तो कल वह खत्म होगा। आपके बीच पहले की तरह संबंध मधुर होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
धनु राशि के लिए कल शुक्रवार के उपाय : कल शुक्रवार को लाल रंग के कपड़े में 5 लाल फूल और 5 हल्दी में लिपटी हुईं कौड़ियां मां लक्ष्मी को चढ़ाएं। पूजा के बाद इन्हें अपने घर में धन रखने वाली जगह पर रख दें।
कुंभ राशि के लिए कल 4 जुलाई का दिन कैसा रहेगा
कुंभ राशि वालों के लिए कल का दिन सौभाग्यशाली रहने वाला है। कल आपके अटके हुए कार्यों में रफ्तार आएगी। आपके मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। बिजनेस करने वाले जातकों का अगर कहीं धन आदि फंसा हुआ है तो कल के दिन वह निकल सकता है। इससे आप राहत की सांस लेंगे। कारोबार में कल लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। यात्रा के दौरान आप प्रभावशाली संपर्क बनाने में कामयाब होंगे। इन संपर्कों के दम पर आप अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयत्न करेंगे। कल आपको पद और प्रतिष्ठा से जुड़ा लाभ भी मिल सकता है। इसके साथ ही आपका पूजा पाठ में भी मन लगेगा। अपने लाभ के एक हिस्से को आप दान पुण्य में लगाएंगे। परिवार में आपको पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। जिससे आपके आत्मबल में इजाफा होगा। दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा। बच्चों की उच्च शिक्षा में आ रहीं अड़चनें कल के दिन दूर हो सकती हैं।
कुंभ राशि के लिए कल शुक्रवार के उपाय : कल शुक्रवार को तुलसी के पौधे पर सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं और धूप दिखाने के बाद नमन करें। इसके साथ ही कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। आप पर लक्ष्मी नारायण की कृपा होगी।
You may also like
ओडिशा सतर्कता विभाग ने सहायक अभियंता दिलेश्वर माझी की अवैध संपत्तियों पर की छापेमारी
ल्हासा-लिनची रेलवे ने 39 लाख 50 हजार यात्रियों को सेवा दी
कांग्रेस ने चुनाव आयोग के बिहार मतदाता सूची संशोधन की आलोचना की, बताया 'तुगलकी फरमान'
चीन का पहला प्राकृतिक गैस पूर्ण-श्रृंखला क्रायोजेनिक उपचार संयंत्र पूरी तरह से चालू
स्वर्णकार जाति को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग