भोपाल: एक भाई दूसरे भाई की चीजों का इस्तेमाल करता है, इसे लेकर खींचतान भी होती है। पर जींस पहन लेने से भोपाल में एक बड़ा भाई छोटे भाई की जान का दुश्मन बन गया। उसने छोटे को चाकू मारकर हमेशा के सुला दिया।दरअसल, भोपाल में ओमकार नाम के एक युवक ने अपने छोटे भाई विवेक की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना तब हुई जब विवेक ने ओमकार की जीन्स बिना पूछे पहन ली थी। ओमकार का कहना है कि विवेक नशेड़ी था। उसका व्यवहार भी अच्छा नहीं था। वह अपने पिता को भी मारता था और अपनी मरी हुई मां को अपशब्द कहता था। पुलिस ने ओमकार पकड़ा तब ये बात निकलकर सामने आई हैं। मां को गालियां और पिता को अपशब्द- ओमकारओमकार का कहना है कि छोटे भाई विवेक ने कई बार उनके पिता से झगड़ा किया। यही नहीं शराब पीता और कई तो पिता पर हाथ तक उठा दिया। वह जो भी कमाता इसी तरह उड़ा देता। कई बार समझाने की कोशिश भी की पर वह नहीं माना। विवेक ओमकार से ही बदतमीजी और बहस करने लगता। इतना ही नहीं उनके बीच छोटी छोटी बातों को लेकर भी विवाद होता। गुस्से में वह पागल हो जाता था। हाथ में जो कुछ भी आता उससे मारने लगता। ओमकार ने यह भी कहा कि विवेक अपनी मरी हुई मां को भी गालियां देता था। शिकायत का भी विवेक पर कोई असर नहींओमकार ने बताया कि उसने कई बार विवेक की थाने में शिकायत की थी। लेकिन बाद में उसे अफसोस होता था क्योंकि भाई को छुड़ाने के लिए उसके पिता और उसे ही जाना पड़ता था। उसने कहा कि विवेक अपनी हरकतों से बाज नहीं आता था। वह उसके नए कपड़े और जूते बिना पूछे पहन लेता था। वारदात की रात भी ऐसा ही हुआ। विवेक ने ओमकार की जीन्स बिना पूछे पहन ली थी, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। ओमकार ने कहा कि वह उसे मारना नहीं चाहता था, लेकिन गर्दन में चाकू लगने के बाद वह तड़पने लगा। उसे लगा कि कुछ दिनों में घाव भर जाएगा और वह पुलिस से बचने के लिए घर से भाग गया। लेकिन, पकड़े जाने के बाद उसे विवेक की मौत की खबर मिली।
You may also like
Mango Matcha Recipe : गर्मियों में ट्रेंड कर रहा है यह अनोखा और रिफ्रेशिंग ड्रिंक
Modi Cabinet Decisions : खरीफ फसलों की एमएसपी बढ़ी, किसानों के लिए ब्याज सहायता योजना को मंजूरी, जानिए मोदी कैबिनेट के अन्य फैसले
विश्व में खसरा का संक्रमण क्यों बढ़ रहा है?
रेवाड़ी के गांव बोडिया कमालपुर में लगा मेगा लीगल सर्विस कैंप
फरीदाबाद : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार