Next Story
Newszop

दांतों में कैंसर कर देगा टूथपेस्ट का केमिकल, घिस-घिस कर रहे लोग, 5 चीज से घर बनेगा देसी दंत मंजन

Send Push
मुंह की देखभाल करना बहुत जरूरी है। क्योंकि कई सारी खतरनाक बीमारी और इंफेक्शन मुंह से ही अंदर घुसते हैं। रोजाना मुंह की अच्छे से सफाई करने से इनका खतरा कम हो जाता है। साथ ही आपके दांत भी मजबूत रहते हैं और पायरिया या कीड़ा नहीं लगता है। इसके लिए डॉक्टर हर दिन दो बार टूथपेस्ट करने के लिए कहते हैं।

लेकिन अगर आपको पता लगे कि ये टूथपेस्ट एक तरह का जहर है और फायदे की जगह नुकसान कर रहा है तो कैसा लगेगा? ऐसा ही दावा आयुर्वेद िक डॉक्टर रोबिन शर्मा ने किया है। उन्होंने बताया कि 3 साल से उनके घर में किसी ने बाजार में मिलने वाला टूथपेस्ट नहीं किया है।

दांतों के लिए कौन-सा मंजन बेस्ट है? डॉक्टर रोबिन शर्मा ने ब्रांडेड टूथपेस्ट के अंदर कैंसर वाले केमिकल बताए हैं। जो आपके दांत, मसूडे़ समेत पूरे शरीर के लिए जहरीले साबित हो सकते हैं। इसकी जगह आप घर पर 5 चीजों से देसी दन्त मंजन बना सकते हैं। इसका कोई नुकसान नहीं है और आपके दांत मजबूत और सफेद बनेंगे।
टूथपेस्ट में मौजूद खतरनाक केमिकल image

डॉक्टर ने बताया कि सुबह उठते ही जिस टूथपेस्ट को दांत पर घिस रहे हैं, उसमें खतरनाक केमिकल होते हैं। इनमें फ्लोराइड, एलएलएस और आर्टिफिशियल स्वीटनर प्रमुख हैं। यह पेस्ट को फ्लेवर, मीठा और झाग वाले बनाते हैं।


कैंसर का खतरा बढ़ना image

कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे कैंसर नहीं होता है और ऐसा दावा किसी भी रिसर्च में नहीं किया गया है। लेकिन डॉक्टर रोबिन का कहना है कि वो रिसर्च ऐसे ही टूथपेस्ट सपोर्ट करने वाली ऑर्गेनाइजेशन फंड करती हैं। इसलिए यह जानकारी कभी बाहर नहीं आती।



टूथपेस्ट इस्तेमाल करने के नुकसान image

केमिकल वाला टूथपेस्ट शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को धीरे धीरे धीमा बना देता है। जिससे इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है और बीमारियां जल्दी पकड़ लेती हैं। इसके साथ मुंह के अंदर मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को भी मार देता है।


आयुर्वेदिक दंत मंजन के लिए 5 चीज image
  • 50 ग्राम लौंग
  • 50 ग्राम हल्दी
  • 50 ग्राम नीम की छाल
  • 50 ग्राम बबूल की छाल (अगर मिल जाए)
  • 50 ग्राम सेंधा नमक​


  • देसी टूथपेस्ट बनाने का तरीका​


    घर पर देसी मंजन कैसे बनाएं? image
  • इन सभी सामग्री को साथ में मिलाकर पीस लें और किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लो।
  • सुबह ब्रश के वक्त दो चुटकी पाउडर लेकर हथेली पर रखें।
  • फिर थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाकर दांतों पर ब्रश कीजिए।
  • फिर उंगली की मदद से इसे मसूड़ों पर भी मलें।​


  • होममेड टूथपेस्ट लगाने के फायदे image

    इसका इस्तेमाल करने से मसूड़ों से खून आना, मुंह की बदबू नहीं आएगी। इससे ओरल हेल्थ काफी बेहतर हो जाएगी। यह उपाय मुंह की बीमारियों को आने से पहले ही खत्म कर देगा।



    डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित रील पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

    Loving Newspoint? Download the app now