भोपालः भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच मध्यप्रदेश में शुक्रवार की रात एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री के सचिव सिबी चक्रवर्ती से नगरीय प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया। उनकी जगह पर वर्ष 2007 बैच के आईएएस संकेत भोंडवे को नगरीय प्रशासन विभाग का आयुक्त बनाया गया है।2007 के आईएएस भोंडवे दिल्ली में पदस्थ थे। वह केंद्रीय मंत्री नितीन गड़करी के प्राइवेट सेक्रेटरी रह चुके हैं। और हाल ही में उनकी मध्यप्रदेश वापसी हुई है। वहीं, एक अन्य बदलाव में धनंजय सिंह भदौरिया को जबलपुर संभाग आयुक्त बनाया गया है। यह पद पिछले दिनों अभय वर्मा के रिटायरमेंट के बाद से 9 दिन से रिक्त था। आईएएस भोंडवे बने नगरीय विकास आयुक्ततबादला सूची के अनुसार दिल्ली से प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे संकेत भोंडवे का नगरीय विकास और आवास विभाग का आयुक्त बनाया है। वर्तमान में यह जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के सचिव सिबी चक्रवर्ती एम के पास थी। इसके साथ ही 9 दिन पहले 30 अप्रैल को जबलपुर कमिश्नर के पद से अभय कुमार वर्मा रिटायर हो गए थे। उनकी जगह वर्ष 2007 बैच के आईएएस धनंजय सिंह भदौरिया को पदस्थ किया है।भदौरिया अभी आयुक्त अनुसूचित जाति विकास तथा प्रबंध संचालक राज्य अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम के पद पर पदस्थ हैं। भदौरिया के विभागों की जिम्मेदारी मीनाक्षी सिंह उपसचिव अनुसूचित जाति कल्याण विभाग को सौंपी गई है। सिबी चक्रवर्ती को क्या मिलापदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत संकेत एस भोंडवे को आयुक्त नगरीय प्रशासन और विकास विभाग में पदस्थ किया गया है। इसके बाद सिबी चक्रवर्ती एम सचिव मुख्यमंत्री केवल आयुक्त नगरीय प्रशासन व विकास के पद से मुक्त होंगे। जबकि उनके पास भवन विकास निगम के एमडी का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा। देर रात आईएएस के तबादले की लिस्ट आई है।
You may also like
Aaj Ka Ank Jyotish 17 May 2025 : मूलांक 9 वालों को व्यापार के मामले में धन लाभ के मिलेंगे कई अवसर, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल
शनिवार को इन 4 राशियों को हर संकट से मिलेगा छुटकारा, चमकने वाले हैं सितारे होगा उदय
BEL और अंबुजा सीमेंट्स को ब्रोकरेज जेफरीज के पोर्टफोलियो में मिली जगह, इन 2 शेयरों को कहा गया 'गुडबाय'
न जॉब की टेंशन, न सिक्योरिटी की चिंता...2025 में विदेश में पढ़ने के लिए ये हैं 5 सबसे अच्छे देश
टेस्ट में क्रिस गेल पर भारी अपने पुज्जी भाई! चेतेश्वर पुजारा के आंकड़े देखकर होश उड़ जाएंगे