रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। साफ मौसम और चटख धूप की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। जिसकी वजह से सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है।
देहरादून और आसपास के क्षेत्र में सोमवार को मौसम शुष्क रहा और सुबह से ही चटक धूप खिली रही। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादलों के साथ हल्की हवा भी चलती रही। जिससे सर्दी का एहसास भी हुआ।
कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधम सिंह नगर में आज हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दोगुना अंतर दर्ज किया गया है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में पाला गिरने से सुबह के समय ठंड बढ़ गई है। दिन के समय पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है जबकि रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। दिन और रात के तापमान में दोगुना अंतर दर्ज किया जा रहा है।
सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.3 और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.6 और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.1 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाएंगे। पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकिअन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

You may also like

8वां वेतन आयोग मंजूर: 1 करोड़ कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा, कब मिलेगा एरियर?

PRS Services: अगले संडे 2 घंटे तक न रिजर्वेशन, न जान पाएंगे PNR स्टेटस, सिस्टम में ऐसा क्या हो गया?

जब नीलम को इम्प्रेस करने के चक्कर में उन्हें घायल कर बैठे थे चंकी पांडे, वीडियो शेयर कर बताया पुराना किस्सा

लखनऊ : अवैध संबंध में पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

यूपी में 30 अक्टूबर को बाढ़ जैसी बारिश और बिजली गिरने का खतरनाक अलर्ट, 30+ जिलों में मच सकता है हाहाकार!