नई दिल्ली: राजधानी में बीते दो दिन से बादल छाए हुए हैं। हवाओं में काफी नमी बरकरार है। दिल्ली एनसीआर के मुहाने में बारिश आ चुकी है, राजधानी में उसके आने का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार, सारी स्थितियां उपयुक्त बनी हुई हैं। बारिश कभी भी हो सकती है।
आईएमडी के अनुसार, दक्षिणी पश्चिम मॉनसून रविवार को और आगे बढ़ गया। इसने अब हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्से, पूरे लद्दाख, जम्मू कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों समेत पंजाब के कुछ हिस्सों को भी कवर कर लिया है। अगले दो दिन में यह राजस्थान, पंजाब, हरियाणा के कुछ और हिस्सों के साथ चंडीगढ़ और दिल्ली को भी कवर कर सकता है। अब महज देश का पांच प्रतिशत से भी कम हिस्सा बच गया है जहां मॉनसून का आना बाकी है।
सामान्य से 2 डिग्री कम रहा तापमानरविवार को नमी ज्यादा होने, धूप निकलने की वजह से राजधानी में काफी ज्यादा उमस रही। इसकी वजह से हीट इंडेक्स 47.5 डिग्री तक रहा। आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 65 से 83 प्रतिशत तक रहा। राजघाट में न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री, नजफगढ़ में 29.8 डिग्री, मंगेशपुर में 29.2 डिग्री रहा।
हल्की से मध्य बारिश के आसारपूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश होगी। गर्जना होगी, तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं की स्पीड 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। 24 जून को भी बादल छाए रहेंगे। मध्यम बारिश होगी। अधिकतम तापमान 34 से 36 और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 25 से 28 जून बादल छाए रहेंगे। कभी हल्की बारिश तो कभी मध्यम बारिश होगी। 25 जून को भी मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री तक रह सकता है।

You may also like
Bhajanlal सरकार ने अब केन्द्र को भेज दिया है ये प्रस्ताव, बन गई बात तो...
Sports News- इन भारतीय खिलाड़ियों ने मारे टेस्ट में सबसे ज्यादा सिक्स, जानिए इनके बारे में
दिल्ली से आए अधिकारियों ने रात में की सड़कों की निगरानी! अगले दिन पुलिस की खामियों पर लगाई फटकार, मचा हड़कंप
7 से 12 जुलाई तक राजस्थान में मूसलधार बारिश की चेतावनी, IMD ने बताया कहां से गुजर रही है मानसून की ट्रफ लाइन
राजस्थान में नशीला पदार्थ पिलाकर लड़की के साथ की हैवानियत, दो युवकों ने बारी-बारी से किया महिला संग बलात्कार