इसलिए आज हम आपको इस लेख में कंटेंट क्रिएटर मनप्रीत कौर का बताया एक ऐसा नुस्खा बताने वाले हैं, जिसका इस्तेमाल करके न सिर्फ आपकी स्किन एक्सफोलिएट होगी बल्कि चेहरे पर कमाल का निखार भी आएगा और नमी भी बनी रहेगी। तो फिर देर किस बात की है, आइए जानते हैं इस फेस मास्क/ फेस पैक को बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @manpreetk0urr)
मनप्रीत ने बताया चॉकलेटी फेस मास्क
मनप्रीत कौर एक कंटेंट क्रिएटर हैं, जो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आए दिन नेचुरल होम रेमेडीज शेयर करते रहती हैं। इस बार उन्होंने एक ऐसे फेस मास्क शेयर किया है जो टीनएज गर्ल्स के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है।
इस चॉकलेट फेस मास्क को बनाने के लिए कॉफी का इस्तेमाल किया है, जो हमारी स्किन को एक्सफोलिएट कर डेड स्किन सेल्स को हटाने और चेहरे पर निखार लाने का काम करती है। आइए जानते हैं इस फेस मास्क को लगाने के फायदे।
फेस मास्क बनाने के लिए क्या चाहिए?
- कॉफी- 1 चम्मच
- कोको पाउडर- 1 चम्मच
- एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
- दही- 1 चम्मच
नोट- आप चाहें तो पेस्ट को स्मूथ और सॉफ्ट बनाने के लिए एक चम्मच दही एक्स्ट्रा मिक्स कर सकते हैं।
ऐसे तैयार करें फेस मास्क
- सबसे पहले आप एक कटोरी में कॉफी, कोको पाउडर और एलोवेरा जेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद कटोरी में दही डालें और एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।
- अब आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।
- समय पूरा होने के बाद फेस वॉश कर लें और फिर देखें कैसे आपके चेहरे पर निखार आता है।
- आप इस नुस्खे को हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं और अपनी स्किन को एक्सफोलिएट कर सकते हैं।
मनप्रीत का असरदार फेस मास्क नुस्खा
चेहरे पर कोको पाउडर लगाने के फायदे
कॉफी की तरह ही कोको पाउडर भी हमारी स्किन को गहराई से साफ करने और पोर्स को क्लीन करने काम करता है। चेहरे पर कोको पाउडर का इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। साथ ही एजिंग साइन को कम कर झुर्रियों के निशान को हल्का करने का काम करता है।
(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)
You may also like
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के अध्यक्ष ने प्रेमानंद महाराज को बताया ढोंगी, बोले – अपना पाखंड बंद कर दें वरना <- ⤙
क्या मंदिर में रखनी चाहिए पितरों की तस्वीर, जानिए कितना सही और कितना गलत ⤙
भगवान श्रीकृष्ण की भविष्यवाणियाँ: कलयुग में होने वाली 5 महत्वपूर्ण घटनाएँ
थाली में तीन रोटी रखना अशुभ क्यों माना जाता है? जानिए असली वजह ⤙
रणवीर इलाहाबादिया ने विवादित टिप्पणी पर मांगी माफी, वीडियो में की सफाई