Next Story
Newszop

विदेश में नौकरी-पढ़ाई होगी आसान, फ्री में सीखें टॉप-5 सबसे आसान विदेशी भाषा

Send Push
Easiest Languages: भारत से हर साल लाखों की संख्या में लोग विदेश में पढ़ने और नौकरी करने जाते हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में तो नौकरी और पढ़ाई आसान होती है, क्योंकि यहां अंग्रेजी बोली जाती है। हालांकि, जब यूरोप या फिर चीन-कोरिया जैसे देशों में पढ़ने या नौकरी करने जाने की बात हो तो यहां की भाषा सीखना जरूरी हो जाता है। आमतौर पर किसी भाषा को सीखने में लाखों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन कुछ ऐसी भाषाएं हैं, जिन्हें सीखने के लिए आपको पैसा नहीं खर्च करना पड़ेगा। साथ ही आप ये भाषा जल्दी सीख भी जाएंगे।
1. मंदारिन image

मंदारिन को अक्सर दुनिया की सबसे मुश्किल भाषाओं में से एक माना जाता है। लेकिन ये सिर्फ एक मिथक है। इस भाषा में व्याकरण के नियम सीधे-सादे हैं। इसमें टेंस नहीं होते हैं। शब्दों का रूप नहीं बदलता, जैसे अंग्रेजी में क्रियाएं बदलती हैं। इसका मतलब है कि आपको व्याकरण सीखने में ज्यादा समय नहीं लगाना होगा। Duolingo, कोर्सएरा पर मौजूद पेकिंग यूनिवर्सिटी के Chinese for Beginners कोर्स और नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी के Learning Chinese : Start From Scratch के जरिए आप फ्री में मंदारिन सीख सकते हैं। (Pexels)


2. स्पेनिश image

स्पेनिश अंग्रेजी बोलने वालों के लिए एक आसान भाषा है। दुनियाभर में 45 करोड़ लोग इस भाषा को बोलते हैं। यह प्यूर्टो रिको, अर्जेंटीना, बोलीविया, चिली, डोमिनिकन रिपब्लिक और कई अन्य देशों में आधिकारिक भाषा है। स्पेनिश में कई क्रिया काल (verb tenses) और व्याकरण के नियम हैं, जो थोड़े मुश्किल हो सकते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि ये काल अंग्रेजी के समान हैं। Duolingo, Busuu और Memrise के जरिए फ्री में स्पेनिश सीखी जा सकती है। (Pexels)


3. नॉर्वेजियन image

नॉर्वे में बोली जाने वाली नॉर्वेजियन, जर्मनिक भाषाओं के परिवार का हिस्सा है, जैसे कि अंग्रेजी। इसका मतलब है कि दोनों भाषाओं में कई शब्द एक जैसे हैं। जैसे कि "vinter" (विंटर) और "sommer" (समर)। नॉर्वेजियन भाषा का व्याकरण सीधा है। हर काल (tense) के लिए क्रिया (verb) का एक ही रूप होता है और शब्दों का क्रम भी अंग्रेजी जैसा ही होता है। Duolingo, LingoHut और Loescen जैसे टूल्स के जरिए नॉर्वेजियन भाषा को फ्री में सीखा जा सकता है। (Pexels)


4. स्वीडिश image

क्या आप जानते हैं कि दुनिया भर में लगभग 1 करोड़ 10 लाख लोग स्वीडिश बोलते हैं? इस जर्मनिक भाषा को फॉरेन सर्विस इंस्टीट्यूट द्वारा Category 1 में रखा गया है। इसका मतलब है कि देशी और गैर-स्वीडिश लोगों के लिए इस भाषा को सीखना आसान है। नॉर्वेजियन की तरह, स्वीडिश में भी व्याकरण के नियम सरल हैं और अंग्रेजी के समान शब्द हैं। उदाहरण के लिए, घास को स्वीडिश में "gräs" कहते हैं। Duolingo, LingoHut और Loescen जैसे टूल्स पर फ्री में स्वीडिश भाषा सीखी जा सकती है। (Pexels)


5. फ्रेंच image

अन्य रोमांस भाषाओं की तरह, फ्रेंच भी सीखने में आसान है, क्योंकि इसमें अंग्रेजी के कई शब्द हैं। दुनियाभर में 30 करोड़ से ज्यादा लोग फ्रेंच बोलते हैं। कुछ फ्रेंच शब्दों का उच्चारण करना मुश्किल हो सकता है। लेकिन पॉप कल्चर में फ्रेंच लहजे सुनने से आपको उन्हें दोहराने और उच्चारण को सही करने में मदद मिल सकती है। फ्रेंच सीखने के लिए कुछ फ्री टूल्स और ऐप्स Duolingo, Learn a Language और Busuu हैं। (Pexels)

Loving Newspoint? Download the app now