दुनिया में कई तरह की परंपराएं हैं। हर देश में अलग-अलग समुदाय और जनजातियां हैं, सबकी अपनी-अपनी मान्यताएं हैं। बांग्लादेश की मंडी जनजाति में एक अजीबो गरीब प्रथा है। यहां एक पिता अपनी जवान बेटी से शादी कर सकता है। यह परंपरा बेहद चौंकाने वाली है।
बांग्लादेश में ये कैसी कुप्रथा
एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश की मंडी जनजाति से जुड़ी प्रथा काफी चौंकाने वाली है। यहां एक पिता जवान बेटी से शादी कर सकता है।
सौतेली बेटी से शादी
बांग्लादेश की मंडी जनजाति में यदि कोई मर्द, कम उम्र में किसी विधवा महिला से शादी करता है, तो ये पहले तय हो जाता है कि आगे वो अपनी बेटी से शादी कर लेगा लेकिन वो लड़की अपनी और उस महिला से हुई संतान नहीं होगी बल्कि महिला की पहली शादी से हुई बेटी होगी। ये रिश्ता सौतेली बेटी का होता है।
क्या है इसके पीछे की वजह?
ऐसा माना जाता है कि ऐसा इस वजह से किया जाता है जिससे मां और बेटी का भविष्य सुरक्षित हो सके और एक मर्द, उनकी देखभाल कर सके।
शारीरिक संबंध बनाने की इजाजत
इस कुप्रथा के चलते सौतेला पिता, अपनी सौतेली बेटी का पति बनने के साथ उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना सकता है।
आलोचना के घेरे में ये कुप्रथा
जो बच्ची कम उम्र में जिस इंसान को पिता कहती है, वो आगे चलकर उसे अपनी पति बना लेती है। इस कुप्रथा की कई बार आलोचना हो चुकी है।
You may also like
'ऑपरेशन सिंदूर' से लेकर जीएसटी में सुधार तक, पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें
पीएम मोदी किसानों के लिए सब कुछ बर्दाश्त करने को तैयार: गिरिराज सिंह
गौतम अदाणी ने स्वतंत्रता दिवस पर 'आत्मनिर्भर भारत' के प्रति अपना संकल्प दोहराया
बिहार में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह, राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी ध्वजारोहण
हिमाचल : अनुराग ठाकुर ने ऊना में फहराया तिरंगा, बोले- देश को आगे बढ़ाने में पीएम मोदी के प्रयास सराहनीय