कैल्शियम हड्डियों और दांतों की सरंचना में मुख्य भूमिका निभाता है। कैल्शियम की कमी से हड्डियों में अनेक रोग हो जाते हैं, मसल्स में अकड़ाव आने लगता है। जोड़ों में दर्द रहने लगता है। कैल्शियम की कमी के कारण शरीर में दर्द लगातार बना रहता है। ऐसे अनेक रोग कैल्शियम के कारण होने लगते हैं।
महिलाओं में यह समस्या ज्यादा पायी जाती है। आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताने जा रहे हैं जिसके प्रयोग से आपकी कैल्शियम की कमी दूर होगी और आपकी हड्डिया फौलाद बन जाएँगी।
शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में एक कैल्शियम भी है जो शरीर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हड्डियों को और दांतो की मजबूती के लिए कैल्शियम जरूरी पोषक तत्व है। हर किसी को एक दिनभर में कैल्शियम की एक निश्चित मात्रा की जरूरत होती है।
एक स्वस्थ्य मनुष्य को दिन भर में 1000 से 1200 मिली ग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है। वहीं गर्भवती महिलाओं को पूरे दिन में 1200 से 1300 मिली ग्राम कैल्शियम की आवश्कता होती है। आजकल न सिर्फ बूढ़ों में बल्कि जवान और बच्चों में भी कैल्शियम की काफी कमी देखी जा रही है। हम बता रहे हैं कुछ लक्षण जिनसे आप जान पायेंगे कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है।
कुछ लक्षण जिनसे आप जान पायेंगे कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हैहड्डियों में कमजोरी : कैल्शियम हड्डियों के बनने में मदद करता है और इसकी कमी होने पर इसका पहला लक्षण हड्डियों पर दिखाई देता है। कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और फ्रैक्चर होने की संभावना बढ़ जाती है। कैल्शियम कमी से उम्र के साथ आस्टियोपेरोसिस का होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
मांसपेशियों में खिंचाव : मसल्स के निर्माण में कैल्शियम की अहम भूमिका होती है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर इसका सीधा असर मांसपेशियों पर पड़ता है और उनमें खिंचाव होने लगता है। इसकी कमी से खासतौर पर जांघों और पिंडलियों में असहनीय दर्द होता है।
नाखूनों का कमजोर होना : आपके नाखून भी एक तरह की हड्डियां ही होती हैं इन्हें भी बढ़ने और मजबूत होने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। कैल्शियम की कमी से नाखून कमजोर होने लगते हैं और आसानी से टूट जाते हैं। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर नाखूनों पर सफेद निशान दिखने लगते हैं।
दांतों का कमजोर होना : शरीर में मौजूद 99 प्रतिशत कैल्शियम हड्डियों और कैल्शियम की कमी से दांतों में दर्द और झनझनाहट होने लगती है और दांत कमजोर होकर टूटने लगते हैं। छोटे बच्चों में कैल्शियम की कमी से दांत देर से निकलते हैं।
शरीर मे थकान : कैल्शियम की कमी से हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द रहने की वजह से शरीर में थकान होने लगती है। इस वजह से नींद न आना, डर लगना और तनाव जैसी समस्याएं होने लगती हैं। महिलाओं में बच्चे के जन्म के बाद अक्सर कैल्शियम की कमी हो जाती है और वे थकान महसूस करने लगती हैं।
मासिक धर्म में अनियमितता : महिलाओं में कैल्शियम की कमी की वजह से मासिक धर्म देर से और अनियमित तौर पर होता है। मासिक धर्म से पहले कैल्शियम की कमी के कारण ज्यादा दर्द होता है और खून भी ज्यादा आता है। कैल्शियम महिलाओं के गर्भाशय और ओवेरियन हार्मोन्स के विकास में मदद करता है।
जल्दी-जल्दी बीमार पड़ना : कैल्शियम रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा ये श्वसन तंत्र ठीक रखता है और आंतों के संक्रमण को रोकता है। कैल्शियम की होने पर व्यक्ति जल्दी जल्दी बीमार पड़ने लगता है।
बालों का झड़ना : बालों के विकास में कैल्शियम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसकी कमी से बाल झड़ने लगते हैं और रुखे हो जाते हैं। अगर आपको ऐसी समस्या है तो ये शरीर में कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकती है।
आवश्यक सामग्री | Ingredientsहल्दीगाँठ 1 किलोग्राम
बिनाबुझा चूना 2 किलो
नोट : बिना बुझा चुना वो होता है जिससे सफेदी की जाती है।
बनाने की विधिसबसे पहले किसी मिट्टी के बर्तन में चूना डाल दें। अब इसमें इतना पानी डाले की चूना पूरा डूब जाये। पानी डालते ही इस चूने में उबाल सी उठेगी। जब चूना कुछ शांत हो जाए तो इसमें हल्दी डाल दें और किसी लकड़ी की सहायता से ठीक से मिक्स कर दे।
इस हल्दी को लगभग दो माह तक इसी चूने में पड़ी रहने दे। जब पानी सूखने लगे तो इतना पानी अवश्य मिला दिया करे की यह सूखने न पाए। दो माह बाद हल्दी को निकाल कर ठीक से धो लें और सुखाकर पीस ले और किसी कांच के बर्तन में रख लें।
सेवन करने का तरिकावयस्क 3 ग्राम मात्रा गुनगुने दूध में मिलाकर दिन में दो बार नाश्ते या भोजन के बाद।
बच्चे – 1 से 2 ग्राम मात्रा गुनगुने दूध में मिलाकर दिन में दो बार नाश्ते या भोजन के बाद।
इससे होने वाले फायदेकुपोषण, बीमारी या खानपान की अनियमितता के कारण शरीर में आई कैल्शियम की कमी बहुत जल्दी दूर हो जाती है और शरीर में बना रहने वाला दर्द ठीक हो जाता है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। ।
ये दवा बढ़ते बच्चों के लिए एक अच्छा bone टॉनिक का काम करती है और लम्बाई बढ़ाने में बहुत लाभदायक है टूटी हड्डी न जुड़ रही हो या घुटनों और कमर में दर्द तो अन्य दवाओं के साथ इस हल्दी का भी प्रयोग बहुत अच्छे परिणाम देगा।
सावधानी : जिन्हें पथरी की समस्या है वो न लें।
You may also like
Share Market Closing Bell: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
PSL छोड़ेंगे विदेशी खिलाड़ी, Operation Sindoor से उड़ी रातों की नींद
विधवा महिला ने खोला हुआ था ब्यूटी पार्लर, सज धजकर करती थी ऐसा काम, फिर हुआ कुछ ऐसा कि ˠ
Todays Gold Rate : सोना फिर 1 लाख रुपये पर! भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी, आज क्या हैं भाव?
दारा इंडस्ट्री फर्म के स्वामिनी की हत्या, खाना बनाने वाला नौकर फरार