Himachali Khabar
मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार आज का मौसम 6 मई 2025 के भी बदलाव देखने को मिलेगा। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने कल के लिए वेदर फॉरकास्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक 6 मई पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और दक्षिणी भारत में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना है। वहीं, कुछ राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। जानिए आज कहां कैसा मौसम रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर में आंधी बरसात
दिल्ली-एनसीआर में 6 मई को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बरसात या बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी की संभावना है। हवाएं 30-40 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, जो कुछ क्षेत्रों में 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं।
पंजाब और हरियाणा में बरसात
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पंजाब और हरियाणा में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव होगा। दोनों राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हवाएं 40-50 किमी/घंटा की गति से चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। राजस्थान के अंदर भी मौसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा। पश्चिमी राजस्थान में लू की स्थिति कमजोर होगी, लेकिन पूर्वी हिस्सों में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
You may also like
Rashifal 7 May 2025: इन राशियों के जातकों के लिए शुभकारकर रहेगा दिन, नहीं रूकेगा आपका कोई भी काम, जाने क्या कहता हैं आपका राशिफल
Amazon Prime के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं Jio, Airtel और Vi के ये रिचार्ज प्लान, जानें कीमत
Kota में भीषण दावानल की भेंट चढ़ी एक के बाद एक 10 दुकानें! 6 दमकलों ने एक घंटे में पाया काबू, जाने कैसे लगी आग ?
HRA : 8वें वेतन आयोग से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगी भारी बढ़ोतरी, DA और HRA में बड़ा बदलाव
इस जगह रात को रुकने वाला सुबह तक ज़िंदा नहीं बचता, क्या है यह राज 〥