नमस्कार, देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए पढ़िए हमारा संक्षिप्त समाचार। सबसे पहले जानते हैं
आज के प्रमुख इवेंट्स
देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें
अयोध्या में 9वां दीपोत्सव भव्य तरीके से मनाया गया, जहां दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बने। 26 लाख 17 हजार 215 दीये एक साथ जलाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। सरयू तट के 56 घाटों पर दीप जलाए गए और 2,128 अर्चकों ने महाआरती की। यह आयोजन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। ड्रोन से दीयों की गिनती हुई। अयोध्या दुल्हन की तरह सजी नजर आई। दोनों गिनीज रिकॉर्ड की कॉपी सीएम योगी को सौंपी गई। इसके साथ 1100 ड्रोन से विशेष शो किया गया।
दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने GRAP स्टेज-II को तुरंत लागू किया है। शनिवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। 19 अक्टूबर शाम 7 बजे दिल्ली का AQI 302 दर्ज हुआ, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। मौसम विभाग और IITM के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदूषण और बढ़ सकता है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में FIR दर्ज की गई है। उन्होंने नामांकन के दौरान प्राइवेट गाड़ी पर पुलिस स्टिकर, सायरन और लाइट लगाकर प्रचार किया। यह घटना वैशाली के महुआ विधानसभा की है, जहां से वे उम्मीदवार हैं। चुनाव आयोग ने वायरल वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। वीडियो में पुलिस स्कॉर्ट और पार्टी झंडा भी दिखा। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक, किसी उम्मीदवार को चुनावी रैली या प्रचार के लिए पुलिस गाड़ी या स्कॉर्ट की सुविधा नहीं मिलनी चाहिए।
अब भारतीय पर्यटक जापान में भी अपने मोबाइल से UPI के जरिए भुगतान कर सकेंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की अंतरराष्ट्रीय शाखा NIPL ने NTT DATA Japan के साथ समझौता किया है, जिससे वहां के दुकानदार UPI पेमेंट स्वीकार करेंगे। इससे भारतीयों को कैश या फॉरेक्स कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। जनवरी-अगस्त 2025 के बीच 2 लाख से ज्यादा भारतीय पर्यटक जापान जा चुके हैं। फिलहाल भारतीय यात्री फ्रांस, UAE, नेपाल, मॉरिशस, पेरू, सिंगापुर, श्रीलंका, कतर और भूटान जैसे देशों में UPI पेमेंट कर सकते हैं।
पेरिस के प्रसिद्ध लूव्र म्यूजियम में रविवार को चोरी हो गई, जिसके बाद इसे बंद कर दिया गया। तीन नकाबपोश चोर सीन नदी के किनारे निर्माण स्थल से घुसे और मालवाहक लिफ्ट के जरिए अपोलो गैलरी पहुंचे। वहां से वे फ्रांस के शाही रत्नों के संग्रह से नौ अमूल्य वस्तुएं चुरा ले गए। इनमें नेपोलियन बोनापार्ट के संग्रह से एक मुकुट और ब्रोच और महारानी यूजनी के आभूषण शामिल थे। यह वही म्यूजियम है, जहां मोनालिसा की मशहूर पेंटिंग लगी है।
फोटो ऑफ द डे
कर्नाटक के चिक्कमगलूरु में रविवार को हजारों श्रद्धालु वार्षिक बिंदिगा देवीरम्मा पहाड़ी यात्रा में शामिल हुए। देवी बिंदिगा को शक्ति का रूप और ग्रामीण समुदायों की रक्षक माना जाता है। यह यात्रा एक धार्मिक परंपरा है, जिसमें भक्त कठिन पहाड़ी रास्तों पर चढ़ाई कर मंदिर तक पैदल पहुंचते हैं, मन्नतें मांगते हैं और देवी का आशीर्वाद लेते हैं।
5 राज्यों की 5 बड़ी खबरें
You may also like
तो हैरान न हों... कमबैक मैच में नहीं चला रोहित और विराट का बल्ला, अब सुनील गावस्कर ने बड़ी बात कह दी
VIDEO: 'फेक एडम जैम्पा' ने मांगे अश्विन से इंडियन प्लेयर्स के नंबर, अश्विन ने सरेआम कर दिया एक्सपोज़
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर के करीब, वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुँची
माता-पिता की देखभाल नहीं की, तो कटेगी सैलरी! नया कानून लाने की तैयारी में इस राज्य की सरकार!
हांगकांग विमान हादसा: लैंडिंग के दौरान गश्ती वाहन से टकरा समुद्र में गिरा एयरक्राफ्ट 32 साल पुराना