रेस्टोरेंट या होटल में खाना खाने का अनुभव तो आपने किया ही होगा। कभी-कभी घर के खाने से ऊबकर लोग बाहर का खाना भी पसंद करते हैं। कुछ लोग नॉनवेज के शौकीन होते हैं, जबकि अन्य शाकाहारी होते हैं। हालांकि, कई ऐसे भी हैं जो नॉनवेज तो खाते हैं, लेकिन बाहर के खाने में संकोच करते हैं। इसका कारण यह है कि उन्हें यकीन नहीं होता कि जो नॉनवेज वे ऑर्डर कर रहे हैं, वह असली है या नहीं। हाल ही में एक घटना ने लोगों को चौंका दिया है।
एक महिला ने मछली खरीदी, लेकिन उसे उसमें एक अजीब चीज मिली, जिसने उसे दंग कर दिया। महिला ने बताया कि जब उसने मछली को काटा, तो उसमें इंसानी दांत दिखाई दिए। यह देखकर वह भयभीत हो गई।
यह घटना फिलीपींस की है, जहां मारिया क्रिस्टीना क्यूसी नाम की महिला ने बाजार से मछलियां खरीदीं। जब उसने एक मछली को साफ किया, तो उसे उसमें इंसानी जैसे दांत मिले। पहले तो उसे लगा कि ये किसी इंसान के दांत हैं, लेकिन बाद में पता चला कि ये दांत मछली के अपने ही थे।
मारिया ने बताया कि उसने उस मछली को फेंक दिया, जिसकी कीमत 4 डॉलर (लगभग 320 रुपये) थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मछली का नाम बिगहेड कार्प है, जिसे इमेल्डा भी कहा जाता है। यह मीठे पानी की मछली पूर्वी एशिया में काफी लोकप्रिय है।
You may also like
'पीबीकेएस और आरसीबी के बीच क्वालीफायर 1 एक रोमांचक मुकाबला होगा' : उथप्पा
पटना : पीएम मोदी के स्वागत में लगे 'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़े पोस्टर, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर
छत्तीसगढ़ में नियद नेल्लानार योजना का असर, नक्सली प्रभावित गांव में 76 वर्ष बाद पहुंची सड़क और बिजली
डिनो मोरिया फिर से जांच के घेरे में: मीठी नदी सफाई घोटाले में क्या है मामला?
पवन कल्याण ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को सख्त सजा दिलाने की उठाई मांग