डूंगरपुर जिले में वन्यजीवों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जंगलों में 4 तेंदुए समेत 3185 वन्यजीवों की बढ़ोतरी हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 3917 मोर और 19 सफेद गिद्ध हैं। गणना के बाद वन्यजीव प्रेमियों में खुशी है। वन विभाग ने 11 और 12 जून को जिले के 9 वन खंडों में 40 वाटर होल पर गणना की थी। 13 के बाद आई रिपोर्ट के अनुसार डूंगरपुर के जंगल वन्यजीवों के लिए बेहतर हैं। वन क्षेत्रों में प्रचुर मात्रा में पेड़-पौधे होने के साथ ही जानवरों के लिए पर्याप्त पानी और खाद्य सामग्री भी उपलब्ध है। इसके चलते क्षेत्र में वन्यजीवों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
जिले के वन क्षेत्रों में पर्याप्त जल-सुरक्षित वातावरण
वन क्षेत्र में हर जगह जानवरों के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी कई काम किए जा रहे हैं। साथ ही वन क्षेत्र में वन्यजीवों को सुरक्षित वातावरण देने के प्रयास किए जा रहे हैं। उप वन संरक्षक रंगास्वामी ने बताया कि इस बार डूंगरपुर जिले के जंगलों में 9 हजार 611 वन्यजीव नजर आए हैं। जबकि पिछली बार 6 हजार 426 वन्य जीव नजर आए थे। कुल 3 हजार 185 वन्य जीवों की बढ़ोतरी डूंगरपुर के जंगलों में बेहतर माहौल का संकेत दे रही है।
मोरों की संख्या में तेजी से इजाफा
डीएफओ ने बताया कि इस बार 21 तेंदुए नजर आए हैं। जबकि पिछली बार 18 तेंदुए नजर आए थे। सबसे ज्यादा इजाफा राष्ट्रीय पक्षी मोर की संख्या में हुआ है। एक साल के अंदर ही मोरों की संख्या 1 हजार 450 बढ़कर 3 हजार 917 मोर हो गई है। जबकि पिछली बार 2024 में मोरों की संख्या 2467 थी। इसके अलावा इस बार 4 फिशर कैट, 26 छोटे नेवले, 42 सारस, 19 सफेद गिद्ध और 4 जंगली मुर्गे नजर आए हैं। ऐसे में सारस और सफेद गिद्धों का दिखना भी उत्साहवर्धक है।
You may also like
China Was Giving India's Intelligence To Pakistan : पाकिस्तान को चीन दे रहा था भारत की खुफिया जानकारी, पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद किया कबूल
राजस्थान में यहां पर बीसलपुर से बड़ा बांध बनाने की तैयारी लेकिन पहले ही मच गया बवाल, ग्रामीणों ने किया महापंचायत का ऐलान
कांग्रेस को हर जिले में मजबूत करने के लिए पार्टी ने बनाया प्लान, राहुल गांधी ने दी जानकारी
जयंती विशेष: 'काशी विद्यापीठ' के संस्थापक शिवप्रसाद गुप्त का योगदान अनुपम, 'भारत माता मंदिर' में दिखती है अखंड भारत की झलक
जुलाई 2025 स्मार्टफोन लॉन्च लिस्ट: कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में किसका चलेगा जादू?