
कटिहार। कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा-कोसी संगम तट पर गुरुवार को बड़ा नाव हादसा हुआ। मछली पकड़ने गए पाँच मछुआरों से भरी डेंगी नाव अचानक तेज हवा और ऊँची लहरों की चपेट में आकर नदी में पलट गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय मछुआरों और ग्रामीणों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और बड़ी नाव की मदद से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, दो मछुआरे अब भी लापता हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी मछुआरे सुबह नाव लेकर नदी की ओर निकले थे, तभी अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज हवाओं व लहरों के दबाव में छोटी नाव असंतुलित होकर नदी की गहराई में पलट गई। फिलहाल तेज धारा में बह गए दोनों मछुआरों की तलाश जारी है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल राहत कार्य में जुटे हुए हैं।
You may also like
Crime: बॉयफ्रेंड से मिलने गई लड़की तो कर दिया उसके साथ...चीखती रही, कपड़े फट गए, लेकिन नहीं माना वो हैवान
फैंसी बाजार में भीषण आग, एक की मौत
बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जो भूतनी बनकर` भी अपनी खूबसूरती से हुई फेमस लेकिन ममता के आशिक ने बर्बाद किया करियर
8 करोड़ कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, नए साल से शुरू होगी नई EPF सेवा, जानें डिटेल्स
आठवां वेतन आयोग: ग्रेड पे 4800 वाले सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगी बंपर बढ़ोतरी! कितनी होगी नेट सैलरी? समझें कैलकुलेशन