भोपाल । मध्य प्रदेश के सभी जिलों में आज (रविवार को) विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु कल्याण विभाग द्वारा विमुक्ति दिवस उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इन जिला स्तरीय कार्यक्रमों में समाज के जन सामान्य, समाजसेवी, हितग्राही और विद्यार्थी शामिल रहेंगे।
विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु कल्याण विभाग की सहायक संचालक संगीता जयसवाल ने बताया कि स्वतंत्रता के पश्चात् विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय के विरुद्ध औपनिवेशिक अंग्रेजी कानून आपराधिक जनजाति अधिनियम 1871 को 11 अगस्त 1951 को समाप्त कर इस वर्ग को सच्चे अर्थों में आजादी प्राप्त हुई। इसी स्मृति को प्रतिवर्ष विमुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष उक्त कार्यक्रम सभी जिलों में आयोजित किया गया है। विभाग द्वारा इस गरिमामयी कार्यक्रम में अधिक से अधिक उपस्थिति का आग्रह किया गया है।
भोपाल में जिला स्तरीय कार्यक्रम विमुक्ति दिवस उत्सव का आयोजन विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमन्तु बालक छात्रावास परिसर में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम में समाज के जन सामान्य, समाजसेवी, हितग्राही और विद्यार्थी शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति के अलावा विभागीय योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
You may also like
नशा मुक्त भारत अभियान: नुक्कड नाटक, निबंध, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
धमतरी:सात माह से विद्युत कटौती, देवरी के आक्रोशित ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट
कोरबा : उर्वरक विक्रय दुकानों का किया गया निरीक्षण
रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर लगातार सख्ती, अव्यवस्था मिलने पर कार्रवाई