
भाेपाल। महान स्वतंत्रता सेनानी मैडम भीकाजी कामा की आज बुधवार काे जयंती है। इन्हें भारत में अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की जननी माना जाता है। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने मैडम भीकाजी कामा काे जयंती पर याद कर विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा नारी शक्ति की आदर्श प्रतीक, महान स्वतंत्रता सेनानी मैडम भीकाजी कामा जी की जयंती पर सादर नमन। उनके व्यक्तित्व-कृतित्व से यह राष्ट्र सदा प्रेरणा लेता रहेगा। उन्होंने न केवल अपने देश में, बल्कि दूसरों देशों में भी जाकर भारत की आजादी के लिए सक्रियता, त्याग और समर्पण के जो मानक स्थापित किए, वे सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि भीकाजी कामा ने अंग्रेजों की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई और भारत की आजादी की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सबसे पहले भारतीय ध्वज लहराकर देशभक्ति की मिसाल कायम की।
You may also like
गुजरात और महाराष्ट्र के इन मंदिरों में साक्षात विराजती हैं शक्ति, नवरात्रि में जरूर करें दर्शन
बिहार चुनाव में सीट बंटवारे पर नहीं होगा पक्षपात, सभी जातियों का रखा जाएगा ध्यान: सुरेश शर्मा
विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने बिहार, बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की
ICC Women's World Cup Warm-up Matches 2025: बेंगलुरु में कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी, ऐसी है दोनों टीमें
जनवरी 2026 से EPFO सब्सक्राइबर्स निकाल सकेंगे एटीएम से पैसा, जानिए पूरी डिटेल्स यहां