
भोपाल। मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट बी-टू-बी इवेंट और प्रदर्शनी का रविवार को शुभारंभ हो गया। इसमें देश-विदेश के टूर ऑपरेटर और होटल प्रतिनिधि ने भागीदारी कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने आज राजधानी भोपाल के एमवीएम ग्राउंड में मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट में आयोजित बी-टू-बी (बिजनेस-टू-बिजनेस) इवेंट एवं प्रदर्शनी का औपचारिक शुभारंभ किया।
इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए व्यावसायिक संबंधों को सुदृढ़ करना है। साथ ही मुख्य सचिव ने मध्य प्रदेश पर्यटन के पेवेलियन और प्रदेश के ग्रामीण पर्यटन की जीवंत प्रदर्शनी विलेज वाइब्स का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रख्यात अभिनेता रघुवीर यादव और अपर मुख्य सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति शिव शेखर शुक्ला भी उपस्थित थे।
You may also like
स्नेह राणा ने हवा में लपका हैरतअंगेज कैच, आस्ट्रेलिया की बल्लेबाज लिचफील्ड भी रह गई हैरान; देखें VIDEO
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोमती नदी के पुनरुद्धार कार्य की समीक्षा की
सीट बंटवारे पर बोले उपेंद्र कुशवाहा, 'कुछ आने वाला समय बताएगा'
बिहार चुनाव : तेघरा सीट पर सीपीआई का ऐतिहासिक दबदबा, 2025 में बदलेगी सियासत?
क्या आप जानते हैं नवनीत निशान की यादें 'क्या कहना' से जुड़ी हैं? जानें उनके अनुभव!